छत्तीसगढ़

बदला मौसम का मिजाज, धमतरी में ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश, 20 मार्च तक चेतावनी

भीषण गर्मी के बीच धमतरी में ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश हुई है। जिले के रुद्री, धमतरी शहर समेत अन्य जगहों में करीब 10 ​मिनट तक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ गई। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बता दें कि मौसम विभाग ने 16 मार्च से मौसम में बदलाव के संकेत दिए थे। वहीं आज तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। 20 मार्च तक प्रदेश के अन्य जगहों में भी बारिश के आसार है।

See also  छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत

अधड़ के साथ बारिश की चेतावनी

प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आज धमतरी में राहत की बौछार हुई है। बता दें कि होली के बाद से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जिले में पारा 39 के डिग्री करीब जा रहा था। आज सुबह से भी आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दिन में पारा 35 डिग्री के पार जाने के बाद शाम 4 बजे के आसपास तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। IMD ने 17 के बाद 20 मार्च तक मौसम खराब रहने और बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

See also  वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, अवकाश पर भी मिलेगी सुविधा

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने या हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। IMD के अनुसार, मौसम का मिलाजुला रुख 20 मार्च तक देखा जा सकता है।

See also  खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई : 214 छापे में 1013 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त

Related Articles

Leave a Reply