छत्तीसगढ़

मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस तीन युवकों से कर रही पूछताछ

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जहां एक युवक पर कुछ युवकों ने मामूली विवाद को लेकर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले मे युवक गंभीररूप से घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  वहां उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने तीन युवक को  हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम उमेश दुग्गा था। वह भानुप्रतापपुर के फरसकोट गांव का रहने वाला था। गुरूवार को वह अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ बालोद घूमने आया था वापस लौटने के दौरान पर्यवारण पार्क के पास कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया। इसी मामूली विवाद के चलते कुछ युवकों ने उप पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद उन्हें इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

रास्ते में तोड़ा दम

वहां उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसकी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर तीन युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

Related Articles

Leave a Reply