छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में एक कमरे में प्रार्थना सभा, बीमारी ठीक करने के बहाने धर्मांतरण, 2 महिला समेत 4 गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले में शनिवार शाम धर्मान्तरण को लेकर जमकर बवाल हुआ। चांपा के बीडीएम अस्पताल चौक में 3 मंजिला इमारत में जांजगीर ही नहीं बल्कि दूसरे राज्य से लोग पहुंचे थे। आरोप है कि प्रार्थना सभा और बीमारी ठीक करने के बहाने लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।

मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। जानकारी मिलने पर बजरंग दल मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली है।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

प्रार्थना सभा में हिन्दू ही मिले

जानकारी के मुताबिक शनिवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। चौक में स्थित इमारत में महिला और बच्चों के साथ कुछ पुरुष भी पहुंचने लगे। धीरे-धीरे भीड़ से कमरा भर गया और प्रार्थना सभा की तैयारी चल रही थी।

तभी बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रार्थना सभा में हिन्दुओं को ही पाया, और उनसे चर्चा करने पर धर्मान्तरण की आशंका हुई। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

See also  बड़ा हादसा: नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

धर्म परिवर्तन संबंधी सामग्री जब्त

सूचना पर चांपा थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। जिस स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, वहां धर्म परिवर्तन संबंधी सामग्री, पुस्तक और पोस्टर मिले हैं। वहीं प्रार्थना के नाम पर बीमारी ठीक करने का भी दावा किया जा रहा था।

2 महिला समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार

See also  प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

पुलिस ने इस मामले में चांपा के रहने वाले जैक्सन और अनसूइया, मध्य प्रदेश की रहने वाली हेतल, और रायपुर को रहने वाले योगेश कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने की धारा के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply