छत्तीसगढ़

नवनिर्वाचित सरपंच पंचराज सिंह की सड़क हादसे में मौत, गांव में शोक की लहर

अंबिकापुर : लखनपुर जनपद की ग्राम पंचायत गोरता के नवनिर्वाचित सरपंच पंचराज सिंह की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने परिवार के साथ ओडिशा के जगन्नाथ पुरी धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। 

See also  क्लर्क ने खुद को बनाया 'लेक्चरर', 8 महीने तक डकारा 13 लाख का वेतन, कलेक्टर ने लिया कड़ा एक्शन

जानकारी के अनुसार, पंचराज सिंह अपनी मां सहौद्री बाई और चार अन्य परिजनों के साथ अपनी रेनॉल्ट कार से जगन्नाथ पुरी गए थे। दर्शन के बाद वापसी के दौरान चालक को नींद की झपकी आ गई जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। हादसे में पंचराज सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

See also  IPS रतन लाल डांगी निलंबित, आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर राज्य सरकार ने की कार्रवाई

इस दुर्घटना में कार में सवार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अभी जारी है। हादसे की खबर फैलते ही ग्राम पंचायत गोरता में मातम छा गया। पंचराज सिंह का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम में किया गया, जहां भारी संख्या में ग्रामीण अंतिम विदाई देने पहुंचे।

See also  अवैध रूप से सिलेंडर बेचने ग्राहक तलाश रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 45 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त

Related Articles

Leave a Reply