छत्तीसगढ़

NHM कर्मचारियों के लिए चेतावनी आदेश जारी, काम पर नहीं लौटने पर होगी सेवा समाप्त

रायपुर। नियमितीकरण और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों के खिलाफ अब सरकार सख्त रुख अपना रही है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी सीएमएचओ को निर्देश जारी किया है कि यदि कर्मचारी तत्काल काम पर नहीं लौटते हैं तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।

See also  बड़ी लापरवाही ! काफी देर तक लिफ्ट में फंसी रही IAS अधिकारी ऋचा शर्मा, तबियत बिगड़ी

आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि लंबे समय से कार्यालय और अस्पतालों में अनुपस्थित रहने से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं, जो लोकहित के खिलाफ है। विभाग ने सीएमएचओ को निर्देशित किया है कि अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर यह चेतावनी दें कि उपस्थिति दर्ज नहीं करने पर सेवा समाप्त कर दी जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया है कि अनुपस्थित रहने वालों को “नो वर्क, नो पे” सिद्धांत के तहत इस माह का वेतन आहरित नहीं किया जाए।

See also  युवती को शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए, फिर वीडियो वायरल कर किया बदनाम — आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि प्रदेशभर में 16,000 से अधिक एनएचएम कर्मचारी पिछले 13 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। सरकार ने अब सख्त चेतावनी जारी कर हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने के निर्देश दिए हैं।

Untitled 66

Related Articles

Leave a Reply