छत्तीसगढ़रायगढ़

मां ने पत्थर से सिर कुचलकर की अपने ही ढाई साल के बेटे की हत्या, गिरफ्तार

रायगढ़। जिले के कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा में एक हृदय विदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। यहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला ने गुमशुदगी और अपहरण की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन वैज्ञानिक जांच और सख्त पूछताछ के आगे सच्चाई सामने आ गई।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

मामला 19 अप्रैल को सामने आया, जब मृतक बच्चे के पिता बोधसाय मंझवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को वह जंगल गया था और घर पर पत्नी व दोनों बच्चे थे। लौटने पर घर खाली मिला। बड़ी बेटी ने बताया कि मां उसे घर भेजकर छोटे भाई को जंगल की ओर ले गई है। अगले दिन महिला अकेली लौटी, लेकिन बच्चे के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगातार खोजबीन के बाद 18 अप्रैल की रात जंगल में खून के निशान मिले और पास की खाई से मासूम का शव बरामद हुआ। बच्चे के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें वह टूट गई।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

आरोपी ने स्वीकार किया कि गुस्से में उसने बच्चे को जमीन पर पटककर पत्थर से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। ई-साक्ष्य, वीडियो बयान और पत्थर जब्त कर 27 वर्षीय सोनमती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, जघन्य अपराधों पर जीरो टॉलरेंस। वैज्ञानिक जांच से दोषी को सजा दिलाएंगे। यह घटना इलाके को झकझोर गई।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

Related Articles

Leave a Reply