छत्तीसगढ़

खेत में दवा छिड़कने गए 2 सगे भाइयों की करंट से मौत, गांव में पसरा मातम

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले अंतर्गत आमगांव गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत में दवा छिड़कने गए दो सगे भाइयों की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. यह हादसा सहसपुर लोहारा क्षेत्र से लगभग 5 किलोमीटर दूर हुआ.

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान टीकम रजक (41 वर्ष) और सुरेंद्र रजक (37 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों पिता गया राम रजक के पुत्र और ग्राम आमगांव (थाना लोहारा) के निवासी थे. दोनों भाई सुबह अपने खेत में धान की फसल में दवा छिड़कने गए थे. इसी दौरान खेत के पास लगे बिजली खंभे से तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था. काम करते समय दोनों भाई करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

See also  PM सूर्यघर योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ में सोलर उपभोक्ताओं को बची हुई बिजली का मिलेगा फायदा, अगले बिल में होगा समायोजन

सूचना मिलते ही लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को मर्चुरी भेजकर पंचनामा कार्रवाई की. पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से लापरवाही की जांच और मुआवजे की मांग की है.

See also  छत्तीसगढ़ की लुटेरी दुल्हन ने एमपी में की लूट : शादी के दूसरे दिन ही लाखों रुपये और चांदी के जेवरात लेकर भाग निकली

Related Articles

Leave a Reply