छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : बारात में बाजे को लेकर बवाल, बारातियों पर हमला, 5 घायल एक की आँख फूटी

जांजगीर-चांपा। जिले में बारात में बज रहे बाजे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मामला थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पौना का है, जहां बारात में नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने बाजा बंद करने को लेकर आपत्ति जताई और बात इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से बारातियों पर हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि धनंजय यादव को आंख में गंभीर चोट आई है। वहीं एक अन्य घायल की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल से बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply