छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार हिंसा :  4 नवंबर तक बढ़ी विधायक देवेन्द्र यादव की न्यायिक रिमांड 

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार आगजनी और हिंसा केस में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सोमवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने उनकी रिमांड अवधि 4 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी है। दीपावली में देवेंद्र यादव जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। बार-बार रिमाड की अवधि बढ़ने से इस बार उनकी दीपावली जेल में ही मनेगी। 

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

दरअसल  बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त से जेल में बंद है। विधायक देवेंद्र यादव उनकी गिरफ्तारी को आज 66 दिन हो चुके हैं। इसके बाद भी उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली है। विधायक देवेंद्र यादव की सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बलौदाबाजार के  सीजेएम कोर्ट में पेश हुए। पुलिस ने कोर्ट से देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने उनकी न्यायिक रिमांड 4 नवंबर तक बढ़ा दी है।  

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई

देवेंद्र यादव के वकील अनादि शंकर मिश्रा ने बताया कि, पुलिस ने  4 नवंबर तक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। जिस पर हमने आपत्ति जताई। हमने कहा कि, गिरफ्तारी को आज की तारीख में पूरे 66 दिन हो चुके हैं। इतनी लंबी अवधि के बाद भी पुलिस सिर्फ साक्ष्य गढ़ने का काम कर रही है। लंबी बहस के बाद सीजेएम  कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए देवेंद्र यादव की रिमांड को 4 नवंबर तक बढ़ा दिया है।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Related Articles

Leave a Reply