छत्तीसगढ़

स्मृति ईरानी होंगी छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी, सिद्धार्थ शम्भू बने सह प्रभारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रभारियों की नई नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा में हर्ष का माहौल है। राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शम्भू को सह प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने बधाई दी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा की गई नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी का लंबा राष्ट्रीय अनुभव, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और संगठन के लिए उनकी निष्ठा छत्तीसगढ़ में संगठन और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करेगी। साथ ही उन्होंने सिद्धार्थ शम्भू को सह प्रभारी बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी से संगठनात्मक कार्यों में और तेजी आएगी। सीएम साय ने अन्य राज्यों में नियुक्त सभी नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों को भी शुभकामनाएं दीं।

See also  कैबिनेट का बड़ा फैसला: SC-ST और पिछड़ा वर्ग अब अलग-अलग विभाग, इनकी सलाहकार परिषद भी बनेगी, 12 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती और छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक होगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भी केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का स्वागत किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश संगठन को और अधिक सुदृढ़ और गतिशील बनाएगा।

किरण देव ने कहा कि स्मृति ईरानी प्रखर वक्ता और कुशल संगठनकर्ता हैं, उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी का जनाधार और व्यापक होगा। वहीं सिद्धार्थ शम्भू के युवा ऊर्जा और संगठनात्मक अनुभव से जमीनी स्तर पर पार्टी और मजबूत होगी।

उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों नेताओं के मार्गदर्शन में सरकार और संगठन के समन्वय से जन-कल्याण के कार्य घर-घर तक पहुंचेंगे और विस्तार को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply