छत्तीसगढ़रायपुर

डिलीवरी बॉय की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर लूट:रायपुर में 5 मोबाइल ऑर्डर किया, फिर खेत में बुलाकर 2 नाबालिग समेत 3 ने लूटा

रायपुर में एक डिलीवरी बॉय की आंखों में मिर्च फेंककर 2 नाबालिग समेत 3 युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। तीनों ने मिलकर वारदात की साजिश रची, फिर फर्जी सिम से 5 मोबाइल ऑर्डर किया। पार्सल लेकर जब युवक पहुंचा तो उसे डिलीवरी कराने खेत में बुलाया। सुनसान रास्ते में मौका देखकर लूटपाट की। मंदिर हसौद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रार्थी सूरज कुमार साहनी ने मंदिर हसौद थाने में FIR दर्ज करवाई कि 19 मई 2024 को वह मोबाइल की डिलीवरी करने के लिए कुरूद गांव आया। जहां राजेश अग्रवाल नाम के पते पर गया। जब उसने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर फोन किया।

See also  50 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने महिला समेत 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

खेत में बुलाकर लूटपाट

इस दौरान आरोपियों ने जिस नंबर को रजिस्टर्ड किया था, वह फर्जी नाम का सिम था। उन्होंने डिलीवरी बॉय को कुछ दूर खेत पर काम कर रहे हैं बोलकर वहीं आने को कहा। इस बीच डिलीवरी बॉय को खेत तरफ जाते हुए सुनसान रास्ते में बाइक में सवार तीनों आरोपियों ने रोक लिया।

See also  बतौली में गिरी आकाशीय बिजली : 16 पशुओं की मौत, किसानों पर टूटा आर्थिक संकट का पहाड़

उन्होंने उसकी आंख पर लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया, फिर उसके बैग में रखे पांच मोबाइल फोन को लूट कर फरार हो गए। सूरज ने जैसे तैसे खुद को संभाला, फिर मंदिर हसौद थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई।

CCTV में दिखा आरोपी

पुलिस ने एक आरोपी रोहन विश्वकर्मा को गांव में एंट्री करते हुए सीसीटीवी में पकड़ा। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह कुरूद गांव अपने मामा के यहां आया हुआ था। यहां उसने अपने मामा के नाबालिग बेटे और उसके नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर पूरी वारदात की साजिश रची और अंजाम दिया।

See also  चांपा-फरसवानी मार्ग पर भीषण हादसा: 3 की मौत, मासूम समेत परिवार तबाह

Related Articles

Leave a Reply