छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

रात्रि में कार के सामने मोटरसायकल अड़ाकर खिलौना पिस्टल से डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। व्यापारी महेन्द्र मित्तल निवासी जांजगीर दिनांक 26.10.25 को रात्रि रानीसती मंदिर लछनपुर से अपने कार से परिवार के साथ जांजगीर घर आ रहा था। कि खोखसा ओवर ब्रिज के पास लगभग 09:05 बजे पहुंचा था तभी पीछे से एक मोटर सायकल में एक व्यक्ति आया और उसकी कार को ओवर टेक कर मोटर सायकल को सामने खड़ा कर पीछे रखें बन्दूक जैसे को निकाला और लहराते हुये मारने का इसारा किया डरकर वह रास्ता में आने जाने वाले लोगो को चिल्लाया तो वह मोटर सायकल लेकर भाग गया। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

See also  करनौद में तेज रफ्तार बस पलटी : ओवरटेक बना हादसे की वजह, 10 यात्री घायल, चालक फरार

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए सायबर टीम प्रभारी सागर पाठक के नेतृत्व में थाना जांजगीर पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया दौरान विवेचना के अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

See also  सरकार की अनदेखी प्रशासन को पड़ेगा भारी कलेक्ट्रेड कार्यालय के सामने गांधी मूर्ति समाने के विधायक करेंगे सत्याग्रह

सायबर तकनीकी के माध्यम से चण्डीपारा पामगढ़ निवासी कन्हैयालाल कश्यप को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं खिलौना वाला पिस्तोल एवं एक बटनदार चाकू को जप्त बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  शराब घोटाला मामला : ED ने रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में 13 ठिकानों पर एक साथ की छापेमारी, 5.39 करोड़ नगद और 3 किलो से अधिक सोना जब्त

Related Articles

Leave a Reply