छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : शेयर मार्केट में डबल पैसे का झांसा देकर युवक से 60 लाख की ठगी

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में शेयर मार्केट में पैसे डबल करने का लालच देकर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में बीरेंद्र दिवाकर पर 18 लाख रुपए और करण दिनकर पर 40 लाख 80 हजार रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसे शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। साथ ही जमीन की खरीदी-बिक्री में पार्टनरशिप का लालच देकर भरोसे में लिया। आरोपियों की बातों में आकर पीड़ित ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से कुल 40 लाख 80 हजार रुपए दे दिए। पीड़ित ने यह रकम अपने रिश्तेदारों और परिचितों से उधार लेकर जुटाई थी।

See also  दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, मौके पर हुई मौत, 4 साल का मासूम गंभीर

शिकायत के अनुसार, अलग-अलग लोगों से रकम लेकर बैंक खातों के माध्यम से ट्रांसफर की गई, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते शामिल हैं। जब पीड़ित को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ, तब उसने अकलतरा एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  आरटीई एडमिशन पर हाईकोर्ट सख्त, 387 स्कूलों में एक भी आवेदन नहीं आने पर जताई नाराजगी, सरकार से मांगा पूरा ब्यौरा

Related Articles

Leave a Reply