छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

करनौद में तेज रफ्तार बस पलटी : ओवरटेक बना हादसे की वजह, 10 यात्री घायल, चालक फरार

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करनौद में रविवार सुबह एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कोरबा से सरायपाली की ओर जा रही राजधानी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में महिला, पुरुष और बच्चों समेत करीब 10 यात्री घायल हो गए, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह लगभग 8:30 बजे बस चालक ने सामने से आ रही दूसरी बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और बस करीब 50 मीटर तक तीन पहियों पर चलने के बाद पलट गई। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें कई लोग खड़े होकर सफर होकर कर रहे थे। 

See also  दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, मौके पर हुई मौत, 4 साल का मासूम गंभीर

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

घायलों का इलाज जारी
सभी घायलों को एंबुलेस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया है। 

See also  आरटीई एडमिशन पर हाईकोर्ट सख्त, 387 स्कूलों में एक भी आवेदन नहीं आने पर जताई नाराजगी, सरकार से मांगा पूरा ब्यौरा

चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश जारी है। प्रारंभिक तौर पर यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करने के कारण हुआ माना जा रहा है।

See also  छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठियों की वापसी होगी तेज, अब तक 57 ‘क्विट इंडिया’ नोटिस जारी

Related Articles

Leave a Reply