छत्तीसगढ़

चाचा ने भतीजे पर चलाया एयरगन : फायरिंग के दौरान पेट में जा लगी गोली, घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के में बेरहम चाचा ने 4 वर्ष का मासूम बच्चे पर एयरगन से गोली चला दिया। गोली की आवाज सुनकर परिजनों मौके पर पहुंची और आनन -फानन में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम बनियागांव की है। बताया जा रहा है कि, मंगलवार को  30 वर्षीय बिसेश्वर नाग मामूली बात को लेकर आक्रोशित हो गया और अपने 4 वर्ष के भतीजे पर एयर गन से गोली चल दी। वह गोली बच्चे के पेट मे जा लगी जिससे मासूम बेहोश हो गया।

बच्चे का इलाज जारी 

गोली की आवाज सुनकर परिजनों मौके पर पहुंची और आनन -फानन में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने घंटों मशक्कत के बाद बच्चे की जान बचाई। मासूम बच्चे का अभी अस्पताल में उपचार जारी है। फिलहाल इस मामले की जानकारी केशकाल अस्पताल प्रबंधन के द्वारा केशकाल थाने में जानकारी दे दी गई है ।

See also  हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग, 50 से 60 लाख रुपये का सामान जलकर खाक

Related Articles

Leave a Reply