छत्तीसगढ़बिलासपुर

फ्लाईओवर ब्रिज के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

बिलासपुर। : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास मिला एक व्यक्ती की लाश मिली है, आपको बता दे कि बिलासपुर के सिरगिट्टी फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे स्थित रेल लाइन के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मृतक की पहचान संजय राजपूत के रूप में की गई है, जो उत्तर प्रदेश का मूल निवासी था और पिछले एक साल से बिलासपुर में मजदूरी का काम कर रहा था।

See also  12 हजार में नकल! विरोध करने पर छात्रों को परीक्षा से रोका, ओपन परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी का लगा आरोप

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की तो वहां खून के निशान पाए गए। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान भी मिले हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। सिरगिट्टी पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। मृतक के फोन को साइबर सेल के पास भेजा गया ताकि और अच्छे से जानकारी मिल सके।

See also  महिला ने होटल में बुलाकर नाबालिग लड़के के साथ किया दुस्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply