रायपुर

छत्तीसगढ़: प्लास्टिक पाइप के गोडाउन में लगी आग

रायपुर

रेलवे स्टेशन के सामने स्थित प्लास्टिक पाइप की एक गोडाउन में आग लग गई। सोमवार रात लगभग 9:15 के आसपास इमारत से हल्का धुआं और फिर लपटें उठती नजर आईं। आस पास के दुकानदारों ने फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस वक्त दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने का काम जारी है। आग पाइप गोडाउन के ऊपरी माले में लगी है। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। आस पास के इलाके की बिजली को काट दिया गया है। मौके पर मौजूद रेस्क्यू में जुटे अफसरों के मुताबिक इस आग पर काबू पाने में 1 से 2 घंटे के वक्त लग सकता है। सड़क के दोनों और ट्रैफिक को भी बंद कर दिया गया है।

See also  रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : गांजा तस्कर रवि साहू की 7.66 करोड़ की संपत्ति सीज, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 55 मामले

Related Articles

Leave a Reply