छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

नैला हाई स्कूल से हटाया अवैध कब्जा, नगर पालिका ने की कार्रवाई

जांजगीर : नगर पालिका जांजगीर-नैला क्षेत्र में अवैध कब्जा मकान, दुकान बनाने का ​सीलसील थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को ऐसे ही स्कूल की जमीन में अवैध कब्जा कर मकान बनाने वाले लोगों के ​िखलाफ नगर पालिका व राजस्व की टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने अवैध रूप से बने मकान को तोड़ ​दिया।

See also  दहेज की आग ने ली नवविवाहिता की जान, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

कब्जा कर मकान बनाने के लिए जमीन घेरने वाले लोगों को समझाइश दी है। नगर पालिका सीएमओ प्रहलाद पाण्डेय ने बताया कि नगर पालिका को नैला में हाई स्कूल से लगे कई जगह में अवैध बेजा कब्जे करने की ​शिकायत मिली थी। शिकायत पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नगर पालिका एवं राजस्व विभाग पुलिस विभाग की मदद से अवैध कब्जा हटाया गया है। साथ ही नैला हाई स्कूल के आस-पास बड़ी संख्या में अवैध निर्माण हो रहे थे। उन निर्माण पर भी तत्काल रोक लगा दी गई है। स्कूल के मैदान पर कई अवैध कब्जा करने वाले लोगों को पूर्व में नोटिस व समझाइश भी दी गई थी।

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

Related Articles

Leave a Reply