छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में स्कूली छात्र का ‘खौफनाक’ अपहरण, चाकू की नोक पर स्कूल के सामने से उठाया, कार में ले जाकर पीटा

 बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के रिंग रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिगों के बीच गर्लफ्रेंड से बात करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 10 वीं के छात्र को स्कूल के सामने से उठा लिया। उसे कार में बिठाकर सुनसान जगह पर ले गए। बालकों ने उसके साथ मारपीट कर छोड़ दिया। इसमें एक युवक भी शामिल था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर दो नाबालिग समेत तीन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  महामाया मंदिर परिसर में सनसनी: पवित्र कुंड में बिछाया गया मौत का जाल? 4 कछुओं की मौत से उठे गंभीर सवाल

सिविल लाइन क्षेत्र के अमेरी रोड में रहने वाले हर्ष द्विवेदी मेडिकल एजेंसी चलाते हैं। उनका बेटा यज्ञ द्विवेदी रिंग रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में पढ़ाई करता है। व्यवसायी ने बताया कि उनका बेटा 11 फरवरी की सुबह स्कूल में पढ़ाई के बाद घर लौट रहा था। स्कूल से निकलते ही साथ में पढ़ने वाला नाबालिग अपने नाबालिग दोस्त और लक्ष्य आहूजा को लेकर वहां पर आया। युवक और नाबालिगों ने मिलकर छात्र को चाकू की नोक पर कार में बिठा लिया। एक नाबालिग ने अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने का आरोप लगाकर छात्र को सुनसान जगह पर ले गए। वहां पर युवक और नाबालिगों ने छात्र की जमकर पिटाई की। मारपीट से घायल छात्र को वहीं पर छोड़कर भाग निकला। घायल छात्र किसी तरह घर पहुंचा।

See also  पोस्ट ऑफिस में 3 करोड़ रुपए का घोटाला: ब्रांच मैनेजर महीनों से लापता, कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे ग्रामीण

उसने स्वजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सिविल लाइन थाने में शिकायत की गई है। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपित लक्ष्य आहूजा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दोनों नाबालिग को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

See also  सक्ती : युवती को जिंदा जलाने वाला कांग्रेस नेता का पुत्र अभी भी पुलिस की पँहुच से बाहर, बेटी बचाओ का नारा देने वाले मौन

कार और बेसबाल किया जब्त

पुलिस ने घायल छात्र का बयान दर्ज कर लिया है। छात्र के बयान के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है। साथ ही मारपीट में इस्तेमाल किए गए बेसबाल को जब्त किया गया है। अब पुलिस मामले में शामिल अन्य युवकों की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply