देश

मनु भाकर ने रच द‍िया इत‍िहास, एक ही ओलंप‍िक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय, सरबजोत सिंह संग क‍िया धमाका

पेरिस

वाह!!! मनु भाकर, वाह!!! सरबजोत सिंह… दोनों की जोड़ी ने पेर‍िस ओलंप‍िक में इत‍िहास रच दिया. भारत के मनु भाकर और सरबजोत स‍िंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ओह ये जिन और ली वोनहो की मिक्स्ड कोरियाई जोड़ी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. मनु भाकर एक ही ओलंप‍िक में दो मेडल जीतने वाली पहली ख‍िलाड़ी बन गईं.

दरअसल, मनु भाकर स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई, जिन्होंने सरबजोत सिंह के साथ पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में कोरिया को हराकर इतिहास रच दिया. भारतीय जोड़ी ने कोरिया को 16-10 से हराकर देश को इस ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया. इससे पहले मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीता था.

See also  'जम्मू-कश्मीर में पहली बार पत्थरबाजी और गोलीबारी चुनावी मुद्दा नहीं', उधमपुर में बोले पीएम मोदी

ब्रिटिश मूल के भारतीय खिलाड़ी नॉर्मन प्रिचार्ड ने 1900 ओलंपिक में 200 मीटर फर्राटा और 200 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीते थे लेकिन वह उपलब्धि आजादी से पहले की थी.

इससे पहले मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता था, यह मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गईं. मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए थे, भारत का मौजूदा पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल था. साथ ही ओलंपिक के इतिहास में भारत का यह शूटिंग में पांचवां मेडल रहा. लेक‍िन आज मनु ने एक और मेडल द‍िलाकर खुद तो दूसरा मेडल जीतकर इत‍िहास रचा ही. वहीं उन्होंने ओलंपिक शूटिंग में अब कुल मेडल की संख्या 6 कर दी.

मनु भाकर ने बनाया ये महारिकॉर्ड

See also  ब्रिटेन में अबकी बार 400 पार, ऋषि सुनक सत्ता से बाहर, किएर स्टार्मर की लेबर पार्टी को 405 सीटें

मनु भाकर 30 जुलाई को ब्रॉन्ज मेडल जीतते ही इत‍िहास रच दिया. वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं. इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी एक ओलंपिक में दो मेडल नहीं जीत सका है. सुशील कुमार और पीवी सिंधु ने जरूर दो-दो पदक जीते हैं, लेकिन ये मेडल अलग-अलग ओलंपिक खेलों में आए.

मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता था, यह मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गईं. मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए थे, भारत का मौजूदा पेरिस ओलंपिक में यह दूसरा मेडल रहा. साथ ही ओलंपिक के इतिहास में भारत का यह शूटिंग में छठा मेडल रहा.

मनु से पहले राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (स‍िल्वर मेडल, एथेंस 2004), अभिनव बिंद्रा (गोल्ड मेडल, बीजिंग ओलंपिक 2008), गगन नारंग ( ब्रॉन्ज मेडल लंदन ओलंपिक 2012), विजय कुमार (स‍िल्वर मेडल पदक लंदन ओलंपिक (2012) ने शूटिंग में मेडल जीते थे.

See also  टीचर ने अपनी ही स्टूडेंट से की Love Marriage…दोनों के परिवार तो हुए खुश, लेकिन यहां फंस गया पेंच

पीएम मोदी ने दी मनु भाकर और सरबजोत को बधाई

पीएम मोदी ने मनु भाकर और सरबजोत को बधाई दी. उन्होंने एक्स पर ल‍िखा- हमारे निशानेबाज हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं. ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने के लिए मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई. दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है. भारत अविश्वसनीय रूप से प्रसन्न है. मनु के लिए, यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है.

(साभार आज तक )

Related Articles

Leave a Reply