जांजगीर चांपा

पिता की पिटाई से बच्ची की मौत : दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल , अस्पताल में कराया गया भर्ती

जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक पिता ने अपने बच्चों के बीच खिलौने को लेकर हुए झगड़े पर इतना गुस्सा किया कि उसने उन्हें बुरी तरह से दोनों लड़कियों को पीट दिया। इस घटना में उसकी एक 8 वर्षिय बेटी की मौत हो गयी है , वहीं दूसरी लड़की का अस्पताल में इलाज जारी है।

पिता ने लात-घूंसे से की बच्चियों की पिटाई

मामला चांपा के मिशन फाटक के पास का है। जहां पिता ने 8 वर्षीय अलीषा परवीन और उसकी छोटी बहन को लात, घूंसे और डंडा से जमकर पीटा। इस घटना में अलीषा की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल बच्ची का इलाज बीडीएम अस्पताल चांपा में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  जांजगीर-चांपा:युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षको ने पोल खोल रैली निकाल डीईओ-बीईओ के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

Related Articles

Leave a Reply