छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

राखड़ ने उजाड़ दिया गांव! फ्लाई ऐश प्रदूषण पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर चक्काजाम

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम पंचायत मोहतरा में फ्लाई ऐश यानी राखड़ से हो रहे प्रदूषण और नुकसान को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने शिवरीनारायण मार्ग से बिर्रा मार्ग को जाम कर चक्काजाम कर दिया है। ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि फ्लाई ऐश ढोने वाले भारी वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाए, राखड़ को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों और वाटर रिचार्ज जोन से हटाकर संबंधित कंपनी परिसर में भेजा जाए।

See also  सरकारी आदेश से निजी स्कूलों में हड़कंप: छीन लिया गया परीक्षा लेने का अधिकार, सभी कक्षाओं के एग्जाम डीईओ कार्यालय लेगा

ग्रामीणों का आरोप है कि राखड़ डंपिंग से स्कूल का खेल मैदान पूरी तरह खराब हो गया है, जिसे पूर्व स्थिति में बहाल करने के साथ-साथ स्कूल की बाउंड्री वॉल और प्रभावित सभी संरचनाओं का पूर्ण निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही ग्रामीण विकास योजना के तहत बनाए गए तालाब, सड़क और पुलों को हुए नुकसान की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग की गई है।

See also  इंस्टाग्राम में ब्लॉक करने से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी को घर घुस मारा चाकू, युवक की हुई मौत, इंस्टाग्राम से ही हुई थी दोस्ती

मुख्य सड़क से गांव को जोड़ने वाली सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही से हुई क्षति को भी शीघ्र दुरुस्त करने की मांग है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि खेल मैदान, चारागाह और प्राकृतिक नाला क्षेत्र में की गई फ्लाई ऐश डंपिंग को तुरंत हटाकर क्षेत्र को पहले जैसी स्थिति में लाया जाए।

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

ग्रामीणों का कहना है कि इस पूरे मामले की शिकायत पहले ही कलेक्टर और पुलिस प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply