कोरबाछत्तीसगढ़

आवारा कुत्ते के हमले में मासूम की मौत,सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, नगर निगम ने दी आर्थिक मदद

कोरबा। कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं और इसके कारण लोगों के सामने काफी मुश्किल है। रथ यात्रा पर्व की शाम को दादर खुर्द क्षेत्र में कुत्ते के हमले में एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना में पीड़ित परिवार को नगर पालिक निगम ने एक लख रुपए की अनुग्रह राशि देकर दर्द को कुछ काम करने का प्रयास किया।

सभी प्रकार की व्यवस्थाओं के बावजूद कोरबा नगर के अलग-अलग हिस्सों में ना तो कुत्तों की संख्या कम हो सकी है और ना ही उनके हमले। यहां वहां कुत्ते लोगों का पीछा करने के साथ उन पर हमला कर रहे हैं। इन घटनाओं में लोग मौके पर गिरने के साथ चोटिल हो रहे हैं। लोगों के साथ-साथ उनकी गाड़ियों को नुकसान हो रहा है और रेबीज के इंजेक्शन भी अनिवार्य रूप से लेने पड़ रहे हैं। इन सब से अलग दादर खुर्द क्षेत्र में हुई एक ऐसे ही घटना में एक बालक की मौत हो गई।

See also  फांसी पर लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश, घरवालों को नामंजूर था रिश्ता, अब एक साथ होगा अंतिम संस्कार

Related Articles

Leave a Reply