छत्तीसगढ़

ACB के प्रधान आरक्षक और बीजेपी नेता जुआ खेलते गिरफ्तार:सूरजपुर में पुलिस ने जुए के फड़ पर की छापेमारी, कार-बाइक और कैश बरामद

सूरजपुर जिले में पुलिस ने शनिवार की रात जुए की फड़ पर छापेमार कार्रवाई की है। जहां एसीबी के प्रधान आरक्षक और बीजेपी नेता समेत 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 83 हजार रुपए कैश बरामद हुआ है। यह संयुक्त कार्रवाई बिश्रामपुर और करंजी चौकी के पुलिसकर्मियों ने की है।

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर एसएसपी एमआर आहिरे को खोपा में जुआ चलने की सूचना मिली। एसएसपी के निर्देश पर विश्रामपुर टीआई अलरिक लकड़ा और करंजी चौकी प्रभारी अरुण गुप्ता की संयुक्त पुलिस टीम ने खोपा गांव में हॉस्पिटल के पास संचालित जुए के फड़ में दबिश दी। घेराबंदी के कारण जुआरी भाग नहीं सके।

See also  50 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने महिला समेत 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

10 जुआरी पकड़े गए

जुआ खेलते पकड़े जाने वालों में एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर के हेड कांस्टेबल समीउल्लाह खान निवासी सतपता बिश्रामपुर, जनपद सदस्य विकास मिंज निवासी परसा अंबिकापुर, मुन्ना उर्फ मोहम्मद हुसैन निवासी विश्रामपुर, प्रशांत पांडे निवासी सलका, राजीव पांडेय निवासी भटगांव, शिव अगरिया निवासी सलका, महेश सिंह निवासी सलका, प्रहलाद पनिका निवासी बेलखरिखा दरिमा, शुभम गुप्ता और रवि देवांगन निवासी दोनों ग्राम सलका अधिना शामिल हैं।

See also  लापरवाही पड़ी भारी, जिला शिक्षा डीईओ अधिकारी विजय कुमार लहरे निलंबित

83 हजार जब्त, वाहनें भी जब्त

पुलिस ने जुआरियों से 83 हजार रुपए नगद जब्त करना बताया है। वहीं जुआरियों के अनुसार फड़ में जब्ती इससे अधिक की हुई है। जुआरियों की 2 कार और 5 बाइक भी पुलिस ने जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

See also  रायपुर में IPL का मैच 10 और 13 मई को : मई के पहले सप्ताह से मिलेंगे टिकट, 8 को पहुंचेगी आरसीबी टीम

Related Articles

Leave a Reply