छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा – 78 लाख की लूट के मामले में दो महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली , अब रखा 30 हजार का इनाम

जांजगीर चाम्पा : जांजगीर चाम्पा जिले के खोखरा क्षेत्र में शराब दुकान के पास 78 लाख रुपए की लूट के दो महीने बाद भी बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। लगभग 60 दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ने आरोपियों पर 30 हजार रुपए के इनाम की घोषणा किया है।

यह मामला खोखरा क्षेत्र का है। जहां 14 जनवरी 2005 को शराब दुकानों से कैश कलेक्शन कर रही टीम शाम पांच बजे खोखरा शराब दुकान पहुंची। इस टीम में मेन कलेक्शन एजेंट धीरज सिंह के साथ ड्राइवर अमन सिंह और एक सिक्योरिटी गार्ड शैलेंद्र सिंह शामिल थे। जैसे ही धीरज सिंह और ड्राइवर अमन सिंह कैश लेने खोखरा शराब दुकान पहुंचे। वहीं गार्ड शैलेंद्र सिंह गाड़ी के बाहर खड़ा था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और गार्ड से गाड़ी खोलने के लिए कहा।

See also  "नशे में धुत दूल्हे को दुल्हन ने किया रिजेक्ट, मुस्कान के फैसले की देशभर में चर्चा"

इसी दौरान अमन वहां वापस आ गया तो देखा कि दो युवक गार्ड शैलेंद्र से बहस कर रहे थे। वहां गार्ड ने गाड़ी खोलने से मनाकर किया तो बदमाशों ने गार्ड के पैर में देसी कट्टे से फायर कर दिया। इसके बाद दोनों बदमाश गाड़ी के अंदर रखे पेटी से कैश निकालकर बैग में भर लिया और बाईक से फरार हो गए।

See also  ACB का बड़ा एक्शन, जमीन के बटांकन के बदले 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार

यह राशि शराब दुकानों की दैनिक बिक्री का कलेक्शन था। वारदात के लगभग 60 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। आईजी बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला ने 30 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। इससे पहले जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक ने भी 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

See also  दर्दनाक हादसा : विंडो एसी ब्लास्ट के बाद घर में लगी भीषण आग, पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply