छत्तीसगढ़

शराब दुकान का सुपरवाइजर 5 लाख रूपए लेकर फरार… जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

रायपुर। राजधानी के एक शराब दुकान का सुपरवाइजर करीब 5 लाख रुपए लेकर फरार बताया जा रहा है. ये खुलासा आबकारी विभाग के राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम द्वारा जांच के बाद हुआ है.

आबकारी विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि शास्त्री मार्केट स्थित शराब दुकान की जांच सोमवार को की गई. जांच में खुलासा हुआ कि दुकान का सुपरवाइजर फरार है. इसके बाद आबकारी विभाग ने जब लेखा-जोखा किया तो पता चला कि करीब 6 लाख 30 हजार रुपए का हिसाब में झोल है.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

इसके बाद पूछताछ में पता चला कि दुकान का सुपरवाइजर करीब 5 लाख रुपए लेकर फरार है. अब आबकारी विभाग के अधिकारी इस पूरे मामले में कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. हालांकि आधिकारिक रूप से अब तक इस मामले का खुलासा विभाग की तरफ से नहीं किया गया है.

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply