छत्तीसगढ़

सुबह-सुबह यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, मौके पर ही 1 की मौत, 8 लोग हुए घायल

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार की तड़के सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. दरअसल, नेशनल हाइवे 30 पर जगदलपुर से रायपुर आ रही महेंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस खड़ी ट्रक में जा टकराई. भीषण टक्कर से बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. मौके पर ही एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह दर्दनाक हादसा पुरूर थाना क्षेत्र के आरा पेट्रोल पंप के पास हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, महेंद्रा ट्रेवल्स की बस (सीजी 04 पी डब्ल्यू 5480) यात्रियों को जगदलपुर से लेकर रायपुर की ओर आ रही थी। घटना सुबह तकरीबन 4 बजे की बताई जा रही है। सभी यात्री हल्की नींद में थे, तभी अचानक बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।

See also  ग्रामीण हुआ उठाईगिरी का शिकार : 50 हजार रुपये थैले में रख बुजुर्ग ले रहा था बीज, वापस लौटा तो गायब मिला पैसा 
मृतक

मौके पर ही एक यात्री की मौत हो गई, मृतक की पहचान रामप्रसाद मरकाम (23 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे में घायल लोगों को धमतरी जिला अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply