छत्तीसगढ़

स्कूल से चुराए कंप्यूटर और सीसीटीवी कैमरा, पुलिस ने चोरी करने वालों के साथ खरीदने वालों को किया गिरफ्तार

बालोद। स्कूल से कंप्यूटर के अलावा सीसीटीवी कैमरे की चोरी करने वाले 2 आरोपियों के साथ चोरी का सामान खरीदी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया गया है.

घटना गुरुर थाना क्षेत्र के मोखा गांव की है. जानकारी के अनुसार, गांव में रहने वाले वासुदेव सिन्हा व लोमेश यादव उर्फ गोलू ने मिलकर स्कूल के कंप्यूटर रूम से सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस के साथ सीसीटीवी कैमरे की चोरी को अंजाम दिया था.

See also  छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, जानिए कितनी मिलेगा कुशल-अकुशल श्रमिक को मासिक वेतन

दोनों ने चोरी के बाद थाना गुरुर क्षेत्र अंतर्गत साल्हेटोला निवासी चेतन यादव और साल्हेटोला निवासी दीपक कुरेटी को सामान बेच दिया था. वहीं पुलिस की डर से सीपीयू को नाले के पानी में फेंक दिया. गुरुर पुलिस ने जाँच के बाद चोरी करने और चोरी का सामान खरीदने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का समान बरामद कर जेल भेजने की कार्रवाई की.

See also  एक ही पेड़ पर फंदे से लटकी मिली दो दोस्तों की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply