छत्तीसगढ़

भूकंप के झटकों से हिला बस्तर, ओडिशा का कोरापुट था केंद्र, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

जगदलपुर। जगदलपुर सहित बस्तर के कई इलाकों में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. जमीन के हिलने से कुछ पल के लिए लोग दहशत में आ गए. हालांकि, राहत की बात यह रही की कोई जनहानि या कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

नैशनल केन्द्र फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, बीती रात 11.31 बजे आए भूकंप का केंद्र ओडिशा का कोरापुट था. जमीन में 5 किमी नीचे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई.

See also  बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या : अफेयर के शक में गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, फिर खुद ही बुलाई पुलिस

भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए. चंद पलों में झटकों के थम जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन भूकंप के लिहाज से कमोबेश सुरक्षित माने जाने वाले बस्तर में जमीन के हिलने की घटना ने न केवल आम लोगों को बल्कि भूविज्ञानियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है.

See also  “याददाश्त तेज होगी तो फाइल भी मिल जाएगी” युवक ने बदाम बिखेरकर कसा तंज, महिला अधिकारी ने मानहानि और धमकी पर FIR की मांग की

Related Articles

Leave a Reply