छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की लुटेरी दुल्हन ने एमपी में की लूट : शादी के दूसरे दिन ही लाखों रुपये और चांदी के जेवरात लेकर भाग निकली

रायपुर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की एक युवती पर दूल्हे के घर से नकदी और लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार होने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा पेगवार गांव निवासी नोनीराम पटेल ने पुलिस को बताया कि पहली पत्नी के निधन के बाद वह दूसरी शादी करना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कंदेला निवासी रामनारायण दुबे से हुई, जिसने छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की रहने वाली रुक्मणी चतुर्वेदी से विवाह कराने का भरोसा दिलाया। 

See also  बारिश से ढही दिवार, चपेट में आने से खेल रही दो बच्चियों की मौत, एक महिला घायल

आरोप है कि इसके बदले उसने 1 लाख 20 हजार रुपये लिए। 9 जून को दोनों की कोर्ट मैरिज कराई गई और 20 जून को मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। शादी के दौरान रुक्मणी के साथ ओडिशा निवासी अरविंद विभार भी मौजूद था, जिसे उसने अपना जीजा बताया था।

See also  जांजगीर-चांपा में भीषण हादसा : भारतमाला सड़क पर रफ्तार से आ रही वाहन ने 3 ग्रामीणों को कुचला, मौके पर ही मौत

पीड़ित के अनुसार, शादी के महज तीन दिन बाद 21 जून की रात रुक्मणी घर से 30 हजार रुपये नकद, करीब आधा किलो चांदी की करधोनी, लगभग 250 ग्राम चांदी की पायल और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गई। अगले दिन परिजनों को उसके गायब होने की जानकारी मिली।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शादी कराने वाले बिचौलिए से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की रहने वाली बताई जा रही रुक्मणी चतुर्वेदी और उसके कथित सहयोगी की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है।

See also  दो पत्नियों को साथ रखने की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज ड्रामा देखने उमड़ी भीड़

Related Articles

Leave a Reply