छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-नैला नगर पालिका में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन : अध्यक्ष पद की उम्मीदवार गंगोत्री गढ़ेवाल समेत 25 वार्ड प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

जांजगीर-चांपा जिले की नैला नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार गंगोत्री गढ़ेवाल ने सोमवार को नामांकन भरा। विधायक व्यास कश्यप की अगुवाई में नैला से SDM कार्यालय तक सैकड़ों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान 25 वार्डों के प्रत्याशियों ने भी नामांकन दाखिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। विधायक व्यास कश्यप ने पार्टी की जीत का विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस आंतरिक कलह से बची है।

See also  महासमुंद पुलिस ने चैकिंग के दौरान कार से बरामद किया 25 लाख कैश

जिताऊ प्रत्याशियों को मिला टिकट

विधायक ने बताया कि सर्वसम्मति से जिताऊ प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया, जिसने चुनावी माहौल को और भी गरमा दिया है। कांग्रेस पार्टी ने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है और नगर के विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है।

See also  छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

शहर का विकास पहली प्राथमिकता – गंगोत्री

अध्यक्ष प्रत्याशी गंगोत्री गढ़ेवाल ने कहा कि पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास को वह बनाए रखेंगी। उन्होंने जनता से मिल रहे समर्थन का उल्लेख करते हुए कहा कि जीत के बाद शहर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। बता दें कि गंगोत्री पूर्व में वार्ड नंबर 24 की पार्षद भी रह चुकी हैं।

See also  गोंदिया स्टेशन पर 20 दिन का मेगा ब्लॉक, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें कैंसिल; यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Related Articles

Leave a Reply