छत्तीसगढ़

दो नाबालिग बालिकाओं को RPF ने पकड़ा, पूछताछ में बोलीं- मदरसे वापस नहीं जाना चाहतीं

तिल्दा नेवरा- छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर दो नाबालिग लड़कियां घूमती हुई नजर आई, ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के माध्यम से पुलिस ने इन नाबालिग बलिकाओं से पूछताछ की है। जिसमें पता चला है कि, दोनों इमामबाड़ा सिमगा के मदरसे से भागकर निकली है और अब मदरसे में नहीं रहना चाहती हैं। 

स्टेशन मास्टर भी रहे मौजूद

प्रधान आरक्षक और महिला आरक्षक सीमा जोशी के साथ रेलवे स्टेशन मास्टर सुमन झा मौजूद थे। इन सभी की उपस्थिति में गाड़ी संख्या 12834 से दोनों नाबालिग बालिकाओं को रवाना किया गया। इसके बाद रायपुर में चाइल्ड लाइन को अग्रिम कार्यवाही करने को कहा है। इधर, तिल्दा नेवरा आरपीएफ आउट पोस्ट चौकी में प्रभारी डी के शास्त्री पूछताछ के दौरान मौजूद थे। 

See also  शराब के नशे में मिला मंत्री राजवाड़े का जेठ, थाने में हेड-कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कराने की धमकी दी video...

Related Articles

Leave a Reply