Uncategorized

अकलतरा: राइस मिल के अंदर खड़ी गाड़ी से बैटरी चोरी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

अकलतरा
पुलिस की सक्रियता से बैटरी चोरी का आरोपी पकड़ा गया। आरोपी द्वारा रात्रि में राइसमिल के अंदर खडी गाडी से बैटरी चोरी कर फरार हो गया था। आरोपी के कब्जे से चोरी की बैटरी बरामद कर धारा 331 (4), 305(ए) बीएनएस के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ट्रक क्रमांक सी.जी. 10 सी 8466 महराजा राईस मिल अकलतरा में काटा करने के लिये मिल के अंदर खडी थी कि ट्रक के बैटरी को अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में चोरी कर ले गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर से थाना अकलतरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
चोरी जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए सामनों की पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना अकलतरा द्वारा पतासाजी की जा रही थी।

See also  Discover the Excitement of Royal Reels 20: A Premier Online Slot Experience

मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी संजीव धिरही को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर रात्रि में महाराजा राइस मिल में खड़े ट्रक क्रमांक सी.जी. 10 सी 8466 में लगे ट्रक के बैटरी को चोरी करना स्वीकार किये जाने से चोरी किए बैटरी बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही थाना अकलतरा स्टाप का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply