कोरबा

युवक की फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा: जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में युवक की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार कोरबा के गोकुल नगर क्षेत्र के एमआईजी आवास संख्या 22 में युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने 1 साल पहले ही प्रेम विवाह किया था उसकी पत्नी कोरबा के निजी विद्यालय में टीचर है।

मृतक युवक विवेक तंबोली आर एस नगर में दुकान चलाता था। फिलहाल पुलिस उसके परिजन व आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

See also  SECL कर्मी और पत्नी की सड़क हादसे में मौत:रीवा से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर पलटी; 2 माह में रिटायर होने वाले थे

Related Articles

Leave a Reply