कोरबाछत्तीसगढ़

सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटी, चपेट में आने से सायकल सवार की मौत

कोरबा. दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत विजय नगर बाईपास मार्ग पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. कोयला लोड कर एसईसीएल खदान से निकली एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे की चपेट में सड़क किनारे चल रहा एक साइकिल सवार आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में हाइवा चालक को भी मामूली चोंटे आई है.

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

राहगिरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस हाईवा चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

पुलिस ने मृतक की पहचान 40 वर्षीय धनसाय, निवासी जवाली गांव के रूप में की है. परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

Related Articles

Leave a Reply