रायपुर

प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले पर राज्य में सियासत जारी, अब रमन सिंह के कहा कि गड़बड़ी के सबूत पेश करें मुख्यमंत्री

रायपुर

रायपुर.पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच ट्वीट के जरिए वार-पलटवार का दौर जारी है। दोनों दोनों एक दूसरे पर रोजाना हमला कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रियदर्शनी सहकारी बैंक घोटाले को लेकर ट्वीट कर भाजपा नेताओं पर आरोप लगाए थे। राज्य में प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले (Priyadarshini Bank Scam) पर सियासत जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब रमन सिंह ने दिया है। उन्होंने ट्वीट कर मुख्यमंत्री दवारा लगाए आरोपों को झूठा करार दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सारे आरोप निराधार और मनगढंत हैं और मुख्यमंत्री को सबूत पेश करना चाहिए। मुख्यमंत्री के कहा था कि उच्च न्यालय ने प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले की जांच के आदेश फिर से दे दिए हैं। अपने ट्वीट में सीएम ने उमेश सिन्हा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नार्को टेस्ट में प्रमुख अभियुक्तों में से एक उमेश सिन्हा ने बताया‌ था कि उसने तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके मंत्रियों अमर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल व रामविचार नेताम सहित कई भाजपा नेताओं को करोड़ों रुपए दिए थे। बैंक संचालकों सहित कई अन्य लोगों को भी पैसे दिए गए। भ्रष्टाचार उजागर होना चाहिए। दोषियों को सज़ा मिलनी ही चाहिए।

See also  छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल संकट : राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में पंप बंद

Related Articles

Leave a Reply