रायपुर

जशपुर की घटना पर मुख्यमंत्री ने दुःख जताया, दिए जांच के निर्देश: त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कोई भी बख्शा नहीं जाएगा, सबके साथ न्याय होगा

रायपुर

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने जशपुर की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना को हृदय विदारक बताते हुए कहा है कि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया दोषी पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोई भी बख्शा नहीं जाएगा सबके साथ न्याय होगा। उन्होंने हादसे में दिवंगत की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी तथा शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी सदानंद सरस्वती जी के किए दर्शन

Related Articles

Leave a Reply