देश

चंद्रयान-3 के लिए महाकाल मंदिर में भस्म आरती:अजमेर की दरगाह शरीफ में दुआ की गई; UP के स्कूल-मदरसों में लाइव टेलीकास्ट होगी लैंडिग

चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा। इसकी सफलता के लिए देश-विदेश में पूजा और प्रार्थना का दौर जारी है। चंद्रयान-3 के लिए देश भर के मंदिरों में हवन-पूजन किए गए। मस्जिदों में दुआ की गई। स्कूलों में बच्चों ने भी इसके लिए प्रार्थना की। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बुधवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में खास भस्म आरती की गई। वहीं, अजमेर की दरगाह शरीफ में लोगों ने दुआ की। उधर, उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों और मदरसों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। राज्य के स्कूलों और दूसरे शिक्षण संस्थानों में शाम 5.15 से 6.15 तक इसका टेलीकास्ट होगा। हरियाणा के स्कूलों में भी मिशन की लाइव कवरेज दिखाई जाएगी।

See also  पुरी के होटल में देर रात बम हमला, दहशत में टूरिस्ट

Related Articles

Leave a Reply