देश

हिज्बुल्लाह के नए चीफ हाशिम सफीद्दीन की कहानी, जिसने नसरल्लाह से कहा था- हमारा इतिहास, हमारी बंदूकें आपके साथ…

नई दिल्ली

हिजबुल्लाह ने अपने नए नेता के नाम का ऐलान कर दिया है. हसन नसरुल्लाह के मारे जाने के बाद अब हाशिम सफीद्दीन को हिज्बुल्लाह की कमान सौंपी गई है. खास बात ये है कि सफीद्दीन भी हसन नसरुल्लाह की तरह मौलवी है और रिश्ते में उसका चचेरा भाई भी है. जानकारी के अनुसार, 1964 में दक्षिणी लेबनान के डेर क़ानून एन नहर में जन्मा हाशिम सफ़ीद्दीन एक प्रमुख लेबनानी शिया मौलवी और हिज़्बुल्लाह का वरिष्ठ अधिकारी रहा है.

हाशिम के नाम की चल रही थी चर्चा

हसन नसरुल्लाह के मारे जाने के बाद से हिज्बुल्लाह के लड़ाकों के बीच हाशिम को कमान देने की चर्चा थी. नसरल्लाह ने 32 साल तक हिज्बुल्लाह को चलाया. लेकिन इजरायल ने उसे मार गिराया. नसरुल्लाह के रहते हुए भी हाशिम को हिज्बुल्लाह में कई जिम्मेदारियां दी गई थीं. वह कई विभागों का प्रमुख था.

See also  बाघिन ने अपने 4 बच्चों को मार डाला : 6 साल पहले छत्तीसगढ़ से गई थी झारखंड, खुद ही सो गई शावकों के उपर

अमेरिका ने घोषित किया है आतंकी

हाशिम सफीद्दीन इजरायली हमलों से बचता फिर रहा है. यह हिज्बुल्लाह के राजनीतिक मामलों को देखता आया है. साथ ही एग्जीक्यूटिव काउंसिल का प्रमुख है. इसके अलावा यह जिहाद काउंसिल का चेयरमैन भी है, जो संगठन के मिलिट्री ऑपरेशंस की प्लानिंग करती है. हाशिम काली पगड़ी पहनता है.

खुद को कहता है पैगंबर का वंशज

हाशिम खुद को पैगम्बर मोहम्मद का वंशज बताता है. लेकिन यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने 2017 में इसे आतंकवादी घोषित कर दिया था. क्योंकि इसने इजरायल के खिलाफ बड़ी जंग तब शुरू की थी, जब इजरायल ने हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर को मार दिया था. तब इसने अपने लड़ाकों से कहा था कि दुश्मनों को रोने के लिए मजबूर कर दो.

हाशिम के भाषण हमेशा इजरायल, अमेरिका और उनके मित्र देशों के खिलाफ ही रहे हैं. खासतौर से फिलिस्तीन के मामलों को लेकर. बेरूत के दाहिये में हाशिम ने नसरल्लाह को कहा था कि हमारा इतिहास, हमारी बंदूकें, हमारे रॉकेट्स आपके साथ हैं. नसरल्लाह ने भी हाशिम के लिए हिज्बुल्लाह की अलग-अलग काउंसिलों में जगह बनाई. उसे शामिल करवाया.

See also  ‘कांग्रेस के कुत्तों को दफना देंगे…’, पहले राहुल गांधी पर बिगड़ी जुबान, अब शिवसेना के संजय गायकवाड़ का एक और विवादित बयान

बता दें कि सफीद्दीन की गिनती नसरल्लाह और नईम कासिम के साथ हिजबुल्लाह के टॉप थ्री नेताओं में होती थी. सफीद्दीन को हमेशा से ही नसरल्लाह का संभावित उत्तराधिकारी माना जाता रहा है, इस भूमिका के बारे में अटकलें 2006 से तेज हो गई हैं, जब ईरान ने कथित तौर पर उसे संगठन के संभावित भावी नेता के रूप में पदोन्नत किया था. वह हिजबुल्लाह की सर्वोच्च सलाहकार संस्था शूरा परिषद में सेवारत छह मौलवियों में से एक हैं और 2001 में कार्यकारी परिषद का प्रमुख चुने गया था.

कासिम सुलेमानी की बेटी का ससुर है हाशिम

हाशिम ईरानी सैन्य जनरल रहे कासिम सुलेमानी की बेटी जैनब सुलेमानी का ससुर है, इसलिए उसका ईरानी शासन से भी संबंध है. 2020 में हाशिम के बेटे रिदा ने कासिम सुलेमानी की बेटी जैनब से शादी की थी. हालांकि, कासिम सुलेमानी उसी साल बगदाद में हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए थे.

See also  राहुल गांधी और खरगे ने PM मोदी को लिखा लेटर, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाने की उठाई मांग

Related Articles

Leave a Reply