छत्तीसगढ़

मधुमक्खी ने ली महिला की जान, ऐसे हुई मौत

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के गोदरीपारा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मधुमक्खियों ने एक पति पत्नी पर हमला किया था. जिसमें महिला की मौत हो गई. इस घटना में मोहल्ले के कई लोगों को भी मधुमक्खियों ने काटा था. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत ठीक है. लेकिन मधुमक्खियों के हमले में महिला की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद गोदरीपारा में मातम फैल गया है. पूरे मोहल्ले में गम का माहौल है.

माला सिंह नाम की महिला की हुई मौत: कमलेश सिंह की पत्नी माला सिह मंगलवार को कपड़े धोने के बाद कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी. इसी दौरान अचानक छत पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गई. जिसके बाद कमलेश सिंह अपनी पत्नी माला सिंह को बचाने के लिए छत पर गए. इस घटना में कमलेश सिंह पर भी मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया. जिसमें कमलेश सिंह भी बुरी तरह घायल हो गए.

See also  छत्तीसगढ़: राजमाता के भांजे का धारदार हथियार से हत्या

अस्पताल में इलाज के दौरान माला सिंह की मौत: मधुमक्खी के काटने के बाद माला सिंह के शरीर में डंक का घाव बढ़ता गया. उन्हें आनन फान में रीजनल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान माला सिंह की मौत हो गई. जबकि दूसरी ओर मधुमक्खियों के डंक मारने से घायल कमलेश और अन्य लोगों की हालत अभी सामान्य बताई जा रही है.

गोदरीपारा के बी टाइप कॉलोनी की घटना: यह पूरी घटना एमसीबी के गोदरी पारा के बी टाइप कॉलोनी की है. बताया जा रहा है कि यहां एक पीपल का पेड़ है. जिस पर मधुमक्खियों का छत्ता है. आशंका जताई जा रही है चिड़ियों के चोंच मारने से मधुमक्खी भड़क गए . जिसकी वजह से मधुमक्खियों ने जो दिखा उस पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि माला सिंह पहले से भी बीमार चल रही थी. जिसकी वजह से उनकी इस हादसे में मौत हो गई. मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भिजवा दिया है. होली के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गई. लोग इस घटना को लेकर मधुमक्खियों से डरे हुए हैं.

See also  लखनऊ में दर्दनाक हादसा… दिल्ली से बिहार जा रही बस में लगी भीषण आग, 5 यात्री जिंदा जले, ड्राइवर शीशा तोड़कर भागा

Related Articles

Leave a Reply