छत्तीसगढ़

सड़क दुर्घटना में तीन की मौत : नेलवाड़ कैंप के पास हुआ हादसा, एक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

नारायणपुर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा कोंडागांव मार्ग पर नेलवाड़ कैंप के पास हुआ है। तीन मृतकों में से एक नारायणपुर और दो कोंडागांव में रहने वाले हैं। दो की तो मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन इलाज के दौरान तीन में से एक ने दम तोड़ दिया।

See also  नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में रूकेगी ये 10 ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनों का भी हुआ विस्तार

2 दिन पहले बलौदाबाजार जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया था। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें इलाज के लिए रायपुर में रिफर किया गया था। बता दें, सोमवार की देर रात को बलौदाबाजार बाई पास रोड में दशरमा चौक के पास बाइक चालक युवक ने खड़ी कैप्सूल वाहन को ठोक दिया, जिसके बाद एक युवक की मौत हो गई और दो घायल है। मोटर सायकल चालक नितिन साहू की मौत इलाज के दौरान हुई है। इसके अलावा

See also  रायपुर बस स्टैंड से चोरी हुई बस बरामद : होली के बाद से फरार था आरोपी,  जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पुलिस ने दबोचा

जन्मदिन के दिन हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, बाइक चालक नितिन साहू का 27 मई के जन्मदिन था और उसी दिन सड़क हादसे में नितिन की मौत हो गई। इस पूरे सड़क हादसे ने मृतक के परिवार वालों को झकझोर कर रख दिया है।

पुलिस जांच में जुटी

19 साल के वैभव सिंह ठाकुर और 20 साल के उत्तम ठाकुर को गंभीर चोट आई है। इन दोनों को ही मेकाहारा अस्पताल रिफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग पंचनामा कर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।

See also  पिता ने 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, पारिवारिक विवाद में उठाया कदम, गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply