छत्तीसगढ़

शराब पीकर गांव में घूमती रहती थी माँ, बेटे ने तुम्हारी वजह से गांव में हमारी काफी बदनामी हो रही है, कहकर उतार दिया मौत के घाट

सुरजपुर

एक युवक ने अपनी मां को यह कहकर मार डाला कि उसकी वजह से उनकी गांव में काफी बदनामी हो रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल मृतिका शराब पीकर पूरे गांव में घूमती रहती थी। यही नहीं, रात में भी वह किसी के घर भी रुक जाती थी। सूरजपुर जिले के उमेश्वरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम नमना निवासी 40 वर्षीय हिरमनिया शराब पीने की आदी थी। वह अक्सर अपने घर में न रहकर शराब के नशे में धुत होकर गांव में घूमते हुए दूसरों के घरों में रहती थी।

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

गुरुवार की रात में भी वह गांव के ही एक महिला के घर से बड़े बेटे सुमित कुमार के साथ घर आ रही थी। लेकिन रास्ते में वह घर जाने से मना करने लगी। इस पर सुमित ने मां से कहा कि तुम्हारे शराब पीकर पूरे गांव में घुमने से हमारी बदनामी हो रही है। यह बात बोलकर वह गुस्से में अपनी मां को खींचते हुए जमीन में घसीटते हुए घर से कुछ दूर खेत किनारे एक पेड़ के नीचे ले जाकर जमीन में पटक दिया। फिर सिर पर बड़ा पत्थर पटक दिया, इससे हिरमनिया की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

महिला की हत्या की रिपोर्ट उसके पति ने थाने में दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी सुमित कुमार पिता बुढऩराम गोंड़ उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply