छत्तीसगढ़

शराब खरीदने के लिए जाना पड़ता था कई कोस दूर, युवक ने सरकार को दिया आवेदन-घर के पास खोलिए ठेका

जगदलपुर

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर नगर पंचायत के एक बेरोजगार युवक ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर के विधायक किरण देव के साथ ही साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आवेदन दे के नेशनल हाईवे- 30 पर विदेशी शराब दुकान खोलने इजाजत देने की मांग की है

NH -30 पर शराब दुकान खोलना चाहता हैं
युवक ने अपने आवेदन में लिखा है कि बस्तर विकासखंड में नेशनल हाईवे-30 में वह विदेशी शराब दुकान खोलना चाहता हैं, क्योंकि ग्रामीणों के किसी भी त्यौहार में आसपास के लोगों को शराब की आवश्यकता होती है. ऐसे में इस बस्तर नगर पंचायत से और आसपास के अंदरूनी गांव से लगभग 30 से 35 किलोमीटर का सफर तय कर ग्रामीण जगदलपुर शहर आते है, इतनी दूर से शराब लेने आने में उन्हें काफी परेशानी होती है, और आने जाने और फिर शराब खरीदने में उनका काफी पैसा खर्च हो जाता है ,इसलिए युवक का कहना है कि बस्तर ग्राम में नेशनल हाईवे -30 पर शराब दुकान खोलना चाहता हैं, जिसके लिए युवक ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को आवेदन देकर अनुमति देने की गुहार लगाई है.

See also  प्रेमिका के लिए नाबालिग बना अपराधी : मुलाकात नहीं होने पर 24 से ज्यादा कारों के शीशे तोड़कर की चोरी

शराब खरीदने 60 कि.मी का सफर
दरअसल बस्तर नगर पंचायत के एकटागुड़ा गांव के निवासी अंनत विश्वकर्मा पिछले कुछ महीनो से लगातार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर बस्तर में नेशनल हाईवे-30 में शराब दुकान खोलने की अनुमति देने की मांग कर रहा है, युवक का कहना है कि बस्तर नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को सुख दु:ख के कामों में शराब की जरूरत होती है, और ऐसे में यहां लोगों को जगदलपुर या 60 किलोमीटर दूर कोंडागांव जिला जाना पड़ता है. युवक का कहना है कि अगर जनप्रतिनिधियों से सहयोग मिल जाता है तो वह बस्तर नगर पंचायत में नेशनल हाईवे-30 के किनारे शराब दुकान का संचालन करेगा और ग्रामीणों की इस परेशानी का समाधान हो जाएगा.

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

Related Articles

Leave a Reply