छत्तीसगढ़

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को अब नहीं होगी भागदौड़, अधिक आवेदनों पर ब्रेक; नाम जुड़वाने का प्रोसेस हुआ आसान

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाले नए और युवा मतदाताओं के लिए यह काम की खबर है। अब ऑनलाइन आवेदन के दौरान बार-बार फार्म भरने और रेफरेंस नंबर न मिलने की परेशानी से निजात मिलने जा रही है। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि तय नियमों का पालन करके युवा आसानी से बिना किसी भ्रम के अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करा सकेंगे।

वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के संज्ञान में आया था कि कई आवेदक या जन सेवा केंद्र संचालक फार्म-छह जमा करने के बाद मोबाइल पर रेफरेंस नंबर न मिलने पर दोबारा या बार-बार आवेदन कर देते हैं।

इससे एक ही व्यक्ति की कई-कई प्रविष्टियां सिस्टम में दर्ज हो जाती हैं, जिससे प्रशासनिक कामकाज में भी दिक्कतें आती हैं। इस समस्या का समाधान निकालते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने सभी जन सेवा केंद्र संचालकों और आम नागरिकों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

See also  नक्‍सलियों से बातचीत को लेकर सीएम ने दिया बड़ा बयान, बोले- नक्‍सली संविधान पर विश्वास करें, मैं उनसे बात करने सुकमा आउंगा

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर पात्र नागरिक का नाम सही तरीके से सूची में जुड़े और किसी भी तरह की तकनीकी उलझन से बचा जा सके।

मतदाता सूची में फार्म-6 की दोहरी प्रविष्टियों को रोकने के लिए जन सुविधा केंद्र संचालकों  के लिए एक एसओपी जारी की है। इसके तहत संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवेदन भरते समय आवेदक का वास्तविक और सक्रिय मोबाइल नंबर ही दर्ज करें तथा ई-साइन के बाद स्क्रीन पर मिलने वाले रेफरेंस नंबर को नोट कर या स्क्रीनशाट लेकर आवेदक से जरूर साझा करें। इस कदम का मुख्य उद्देश्य रिफरेंस नंबर न मिलने पर बार-बार आवेदन होने की समस्या से निजात दिलाना और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है।

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होने के कई बड़े फायदे हैं। इससे आप कभी भी और कहीं भी अपना डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। मतदाता सूची में अपना बूथ, विधानसभा क्षेत्र और बीएलओ की जानकारी भी आसानी से आनलाइन मिल जाती है। प्रशासन की इस पहल से अब युवाओं को वोटर बनने की राह में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

See also  छत्तीसगढ़ में रिश्ते शर्मसार : नाना ने 10 साल की नातिन के साथ किया दुष्कर्म, सलाखों के पीछे आरोपी

Related Articles

Leave a Reply