छत्तीसगढ़

भिलाई में नाबालिग से हैवानियत, डांस कार्यक्रम से अगवा कर किया दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण और दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपित युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।

घटना मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात को हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव में डांस कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान तीन युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। पुलिस विवेचना में यह बात सामने आई कि नाबालिग को अपने साथ ले जाने वाले तीन युवकों में से एक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता को कुछ देर के लिए बाथरूम में बंद कर दिया गया था।

See also  छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान मिले तथ्यों और पीड़िता से संबंधित जानकारी के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो एक्ट) के प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शोभराज अग्रवाल ने बताया कि आरोपितों की भूमिका, घटना की परिस्थितियों और अन्य तथ्यों को विवेचना में शामिल किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply