छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में सास के बार-बार घर आने पर बढ़ा विवाद: पत्नी ने लोहे की रॉड से फोड़ा पति का सिर

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम बकरकुदा में पारिवारिक विवाद के दौरान पत्नी ने पति पर लोहे की राड से हमला कर दिया। हमले में पति के सिर, नाक और मुंह में चोट आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

मस्तूरी क्षेत्र के बकरकुदा में रहने वाले आशीष बर्मन रोजी मजदूरी करते हैं। उसका ससुराल भी गांव में ही है। उसकी सास संतरा जोशी अक्सर उसके घर आती थी। इस बात को लेकर पति ने अपनी पत्नी पूजा बर्मन से नाराजगी जताई थी और सास को बार-बार घर आने से मना करने के लिए कहा था।

साथ ही पत्नी के बार-बार मायके जाने को लेकर भी दोनों के बीच विवाद होता था। 10 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे इसी बात को लेकर पति ने पत्नी से चर्चा की। इस पर पूजा बर्मन गाली-गलौज करने लगी। पति ने विरोध किया तो उसने लोहे की राड से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में उसे चोटें आईं।

See also  बिजली बिल पर बदला सरचार्ज का नियम : अब प्रतिदिन के हिसाब से चार हजार के बिल पर लगेंगे 1.60 रुपए

पत्नी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय पीड़ित की मां घर में मौजूद थी। बाद में उसने अपने भाई को घटना की जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply