छत्तीसगढ़

हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय के कब्जे पर चला बुलडोजर, ढाबा दुकान सब जमींदोज

दुर्ग

दुर्ग जिले में एक बार फिर पुलिस ने गुंडों पर कार्रवाई की है. बीएसपी की टीम ने हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय के ढाबे पर बुलडोजर चलाया. इस कार्रवाई में 50 से ज्यादा जवान मौजूद थे. आपको बता दें कि दुर्ग जिले में बदमाशों का हौसला खत्म करने के लिए पुलिस जी जान से जुट चुकी है.बीएसपी के एंफोर्समेंट टीम के साथ मिलकर पुलिस लगातार गुंडे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. पिंकी राय के खिलाफ इसी को लेकर कार्रवाई कर रही है. पिंकी राय दुर्ग जिले का एक हिस्ट्रीशीटर है. जो बीएसपी के अवैध कब्जे पर कई सालों से कब्जा कर ढाबा संचालित कर रहा था. पिंकी राय को नोटिस देने के बाद पुलिस और बीएसपी की टीम ने उसके ढाबा और दुकान पर कार्रवाई की है. पिंकी राय के खिलाफ नेवई थाने में 14 से अधिक मामले दर्ज हैं.

See also  एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए मची होड़, सर्वर डाउन होने से बुकिंग और डिलीवरी ठप

कौन है पिंकी राय : इस वक्त पिंकी राय जेल में बंद है. उसके खिलाफ नेवई सहित अलग-अलग थानों में हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट जैसे कई केस दर्ज है. जुलाई 2021 को हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय की कार पर दूसरे प्रतिद्वंद्वी गैंग ने मरोदा टंकी क्षेत्र में गोली चलाई थी. इसके बाद 23 मई 2024 को पिंकी राय और उसकी गैंग ने विपिन सिरसाम का नगर निगम रिसाली के पास रात 10 बजे अपहरण किया था. जिसमें विपिन के साथ मारपीट करके पिंकी राय, शैलेष निर्मलकर एवं ओम चौधरी ने कार में बिठाकर अपहरण किया.इसके बाद अपनी दुकान में ले जाकर मारपीट की.इसके बाद विपिन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसमें पिंकी राय की अपराध कायम कर गिरफ्तारी हुई थी.

See also  CG में दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, तीन लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

अंकुर शर्मा और अमित जोश के कब्जे पर भी चला बुलडोजर : आपको बता दें कि इससे पहले बीएसपी और पुलिस की टीम ने बदमाश अमित जोश और अंकुर शर्मा के अवैध कब्जे पर बुलडोजर कार्रवाई की थी. भिलाई गोलीकांड में आरोपी अमित जोश और अंकुर शर्मा के घर बुलडोजर चलाया गया था. अमित जोश और अंकुर शर्मा ने सेक्टर 6 में अनफिट क्वॉर्टर्स पर कब्जा कर रखा था. जिसे दोनों किराए पर देकर पैसे कमाते थे.

See also  बिलासपुर में अफीम की तलाश में अब खेतों की खाक छानेंगे तहसीलदार, पटवारी और सचिव

”बीएसपी असामाजिक तत्वों के अवैध कब्जों को ध्वस्त करने अभियान चलाया जा रहा है.इसी कड़ी में बदमाश पिंकी राय के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई में सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल उपलब्ध कराया गया.”- सत्यप्रकाश तिवारी,सीएसपी

Related Articles

Leave a Reply