छत्तीसगढ़

नशे में पहुंचा दुल्हा, दुल्हन ने किया शादी से इंकार:कोरिया में बिना दुल्हन लौटी बारात

कोरिया जिले के ग्राम पंचायत आनी में सेहरा बांधे दूल्हा ढोल-बाजे के साथ बारात लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंचा, लेकिन उसे नशे में झुमता देखकर लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन की मां एवं परिजनों ने भी उसका साथ दिया। विवाद के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत आनी निवासी रामचरण की बेटी लवन्ती की शादी ग्राम बरदिया, पटना के रामअवतार के बेटे रमेश कुमार के साथ तय हुई थी। सोमवार की रात सेहरा बांधे दूल्हा रमेश कुमार गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। वधु पक्ष के लोगों ने बारात का स्वागत किया। कई रस्में पूरी कर दुल्हे की आराती उतारने के लिए दुल्हन की मां रजंति पहुंची तो दुल्हा शराब के नशे में मिला।

See also  छत्तीसगढ़ में अफीम का एक और खेत मिला : बलरामपुर जिले में दो एकड़ में लहलहाती मिली फसल, 2 लोग पकड़े गए
शादी का कार्ड, मंगलवार सुबह होनी थी शादी

शादी का कार्ड, मंगलवार सुबह होनी थी शादी

दुल्हन ने शादी से किया इंकार
दुल्हन लवन्ती को पता चला कि दुल्हा रमेश नशे में धुत है तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इसे लेकर हंगामें की स्थिति बन गई। दुल्हन के परिजनों व ग्रामीणों का आक्रोश देख दूल्हे के साथ पहुंचे बाराती मौके से भाग निकले। विवाद बढ़ता देख दुल्हा रमेश कुमार के साथ ही परिजनों ने दुल्हन पक्ष से माफी मांगी एवं शादी संपन्न कराने का निवेदन किया, लेकिन परिजनों के साथ ही समाज के लोगों ने उनकी बात नहीं सुनीं।

See also  फंदे पर लटके मिले दो दोस्त : जन्मदिन पर पहले जमकर की शराब पार्टी, फिर एक साथ दे दी जान

दुल्हन लवन्ती का कहना है कि वह ऐसे लड़के से बिल्कुल भी शादी नहीं करना चाहेगी जो शराब या किसी तरह के नशे का सेवन करता हो। गांव और समाज ने भी लवन्ती के इस फैसले का साथ देते हुए उसकी तारीफ की। दोनों की शादी मंगलवार सुबह होना था।

बारात के स्वागत के लिए की गई थी तैयारी

बारात के स्वागत के लिए की गई थी तैयारी

बिना दुल्हन के लौटी बारात
दुल्हन के शादी से इंकार करने के बाद दूल्हे रमेश का नशा उतर गया। दूल्हे रमेश कुमार ने दुल्हन सहित उसके परिवार को मनाने की कोशिश की। रमेश ने कहा कि गलती हुई है। अब वह शराब नहीं पिएगा, लेकिन दुल्हन ने शादी करने से स्पष्ट इंकार कर दिया।

See also  दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी रहते दूसरी शादी का मामला, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

लड़की की मां रजन्ति ने कहा कि आरती उतारने गई तो देखा कि दुल्हा शराब के नशे में था, जिसके बाद मैंने आरती नहीं उतारी। इसके बाद मैंने बेटी के शादी से इंकार करने पर उसके फैसले का साथ दिया। इसके बाद बिना दुल्हन लिए ही बारात वापस लौट गई।

दुल्हन के पिता रामचरण ने कहा कि शादी के इंतजाम में उनके खासे पैसे खर्च हो गए, लेकिन बेटी के निर्णय के साथ ही परिवार एवं समाज है। वे अच्छा लड़का देखकर पुत्री का विवाह करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply