छत्तीसगढ़

दर्दनाक सड़क हादसा : हाइवा ने बाइक सवारों को रौंदा, पिता-पुत्र समेत 3 की मौके पर मौत

आरंग. छत्तीसगढ़ के नेशनल हाईवे 53 में हाइवा मौत बनकर दौड़ी है. हाइवा ने बाइक को सामने से टक्कर मारी, जिससे पिता-पुत्र समेत 3 लोग चक्के के नीचे आ गए. भारी वाहन ने उन्हें कुछ दूर तक घटीसा. सड़क पर शवों के टुकड़े बिखर गए हैं. यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार की सुबह आरंग थाना इलाके के पारागांव में हुई है.

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

जानकारी के मुताबिक, पारागांव में प्लेटिना पर तीनों आज एक साथ बाइक से महानदी में मछली पकड़ने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान मूरूम से भरे हाइवा ने विपरित दिशा से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. बाइक सवार चक्के के नीचे आ गए. हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. इन्में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान, मंगलू जलक्षत्री (28 साल), उसके बेटे तिलक जलक्षत्री (6 साल) और श्रवण जलक्षत्री (40 साल) के रूप में हुई है.

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

सभी मृतक आरंग के बागेश्वर पारा के निवासी बताए जा रहे हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि इससे पहले ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

Related Articles

Leave a Reply