छत्तीसगढ़

बच्चे को लेकर पत्नी मायके गई, पति ने लगाई फांसी:जगदलपुर में शराब की वजह से विवाद, गम में डूबे युवक ने दे दी जान

जगदलपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शनिवार को घर में उसकी लाश फंदे से लटकी मिली। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। युवक काफी डिप्रेशन में था। मामला धरमपुरा चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृत युवक का नाम आर विनोद शेट्टी (29) है। जो जगदलपुर के धरमपुरा अटल आवास में रहता था। शराब पीने का आदी था। शुक्रवार को इसके और इसकी पत्नी के बीच शराब पीने की बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। वहीं गुस्से में आकर पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई।

See also  छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल

गम में डूब गया था युवक

इसके बाद से युवक गम में डूब गया था। शुक्रवार की रात वह घर में अपने कमरे में सोने गया। शनिवार की दोपहर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाते ही देखा कि युवक का शव फंदे से लटका हुआ था, जिसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी। मौके पर जवान पहुंचे। उन्होंने शव को नीचे उतारा।

See also  छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत

शव को अस्पताल भिजवाया गया

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। हर पहलुओं से जांच की जा रही है। युवक की पत्नी से भी बातचीत करने की कोशिश पुलिस कर रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में अब ATM से निकलेगा राशन... रायपुर में लगेगा प्रदेश का पहला ‘ग्रेन एटीएम’

Related Articles

Leave a Reply